
लखनऊ, ३० नवंबर ।
विवाह से कुछ देर पहले गायब हुए दूल्हे की आखिरी लोकेशन आलमबाग बस अड्डे का पास मिली है। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, लडक़ी वालों ने कहा कि मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। रात तक किसी ने सही से जवाब नहीं दिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोस्तों से पूछताछ की गई। लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं मिला जो किसी अन्य बिंदु पर जांच को ले जाए। दूल्हा घर से निकलने के बाद आलमबाग पहुंचा था। वहां से ससुराल पक्ष से आखिरी फोन गया था। उसके बाद फोन को बंद कर दिया। आगे किधर गया इसके बारे में टीम तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि गुरुवार रात को शादी होनी थी। लडक़ी पार्लर से देर शाम को घर पहुंची। बरात न आने पर उन्होंने लडक़े के पिता को फोन किया तो वह पहले तो कई बार फोन काटते रहे। उन्होंने लडक़े को फोन मिलाया तो बंद आया। करीब आठ बजे रात लडक़े के पिता का फोन रिसीव हुआ। फोन रिसीव होते ही उन्होंने बताया कि लडक़ा दोपहर सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वह रिश्तेदारों के साथ उसकी खोजबीन कर रहे हैं पर कुछ पता नहीं चला। यह सुनते ही लडक़ी पक्ष के लोग सन्न रह गए। आननफानन लडक़े के घर पहुंचे तो पिता ने सारी बात लडक़ी पक्ष को बताई। गेस्ट हाउस में लडक़ी के परिजन और रिश्तेदार समेत सैकड़ों लोग इक_ा थे। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त लडक़ी के पिता रो-रोकर हाल बुरा था। घरवालों ने ढांढस बंधाते हुए उन्हें किसी तरह से शांत कराया। उधर, लडक़ी घटना के बाद से तीन बार बेसुध हो चुकी है।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रही शादी समारोह में मेहमान बनकर आए चोरों ने दुल्हन की चाची का बैग पार कर दिया। बैग में लाखों के जेवरात, नकदी और मोबाइल था। विभूतिखंड पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज खंगाल रही है।कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी निवासी नीता श्रीवास्तव ने बताया कि 24 नवंबर को भतीजी की शादी थी। शादी में नीता भी परिवार संग शामिल हुई थी। मेहमानों के माने नीता अपना बैग लेकर सोफे पर बैठी थी। नीता बैग को सोफे पर छोडक़र दो मिनट के लिए डांस करने उठी।इसी दौरान चोरों ने बैग गायब कर दिया। जब नीता वापस बैठी तो बैग नहीं था। आसपास देखा, लेकिन बैग नहीं मिला। नीता ने बताया कि बैग में जेवर, मोबाइल और करीब 40 हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि समारोह में वीडियो और फोटोग्राफी कर रहे कैमरामैन से रिकॉर्डिंग मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है





















