
कोरबा। संगीत से संबंधित आयोजन देशराग मैं कोरबा की आराध्या संतानी ने नृत्य की दो विधा में शानदार प्रदर्शन करने के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है।
नृत्य धाम कला समिति भिलाई ने इसका आयोजन किया। 1 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में कोरबा नगर की कलाकार आराध्या संतानी ने अपने समूह में हिस्सा लिया। संतानी ने शास्त्रीय और एक अन्य सोपान में अपनी भागीदारी करते हुए नृत्य प्रदर्शन किया। भाव भंगिमा से लेकर अंग संचालन और संगीत के अनुरूप भावप्रणवत्ता के आधार पर निर्णायकों ने आराध्या को प्रथम स्थान दिया। क्लासिकल सिंगिंग और डांसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ आराध्या ने लगातार अभ्यास पर ध्यान दिया और फिर प्रतियोगिताओं में भागीदारी की मानसिकता बनाई । उसकी सफलता पर परिजनों और मार्गदर्शकों ने प्रसन्नता जताई है।