शाहजहां शेख के करीबी और टीएमसी नेता अजीत मैतई गिरफ्तार, जमीन पर कब्जे और वसूले के मामले में हुई कार्रवाई

कोलकाता, 26 फरवरी । उत्तर 24 परगना के संदेशखाली गांव में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के मामले पर टीएमसी नेता अजीत मैतई को आज गिरफ्तार किया गया है। उन्हें हिरासत में लिया गया था। इससे पहले पुलिस ने आईएसएफ नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके से गिरफ्तार स्थानीय टीएमसी नेता शिबाप्रसाद हाजरा की पोल्ट्री फार्मों को जलाने में संलिप्तता के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। संदेशखाली गांव एक महीने से अधिक समय से टीएमसी शाजहान शेख के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से उबल रहा है। दरअसल, शेख और उसके समर्थकों पर स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने और महिलाओं से यौन शोषण के आरोप लगाए गए है। मुख्य आरोपी शेख अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

RO No. 13467/11