कोरबा। शहर के साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद् द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वति के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्रों ने गुरुओं के सम्मान में एक खास प्रस्तुती दी।कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने बताया,कि राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भागीदारी अधिक से अधिक हो यही संगठन का मकसद है। कार्यक्रम में प्राचार्य रणवीर सिंह सहित शिक्षक सम्मानित किये गए। संस्था की ओर से एम.डी. माखिजा, महेश गुप्ता, डी.के.कुदेसिया, चंदा सेठिया और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।