शिक्षकों को लंबित डीए जल्द, स्वैच्छिक कटौती का विकल्प भी देने वित्त मंत्री का भरोसा्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के शिष्ट मंडल ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी से भेंट की। चौधरी ने लंबित डीए जल्द देने के अलावा स्वैच्छिक कटौती व अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना में न्यूनतम 12 प्रतिशत राशि कर्मचारियों / शिक्षकों के वेतन से कटौती का प्रावधान है, कर्मचारियों / शिक्षकों के स्वेच्छा से इसमें 12 त्न से अधिक राशि अपने वेतन से कटवाने का नियम है, परन्तु 1 अप्रैल 2022 से लागू पुरानी पेंशन योजना में 12 प्रतिशत से अधिक राशि अपने वेतन से कटवाने का नियम/आदेश नही बना है, जो भी कर्मचारी / शिक्षक 12 प्रतिशत से अधिक राशि अपने वेतन से स्वेच्छा से कटवाने के इच्छुक है उनके लिए प्रावधान बनाते हुए ई कोष के सॉफ्टवेयर में ऑप्शन देने हेतु निर्देश जारी किया जावे। सीजीपीएफ में कटौती पश्चात जमा राशि पर ब्याज की गणना कर जानकारी ई कोष में कर्मचारी को दिखने का ऑप्शन दिया जावे।. पुरानी पेंशन योजना (सीजीपीएफ ) के लिए वेतन आहरण अधिकारियों द्वारा पासबुक के संधारण करवाने हेतु सभी जिला ट्रेजरी आफिसर को निर्देश जारी किया जावे। संविलियन के पश्चात कोष लेखा एवं पेंशन से सेवा पुस्तिका का संधारण नही किया जा रहा है, इस हेतु प्रत्येक जिला में कैम्प लगाकर सेवा पुस्तिका का संधारण करने निर्देश जारी किया जावे। चर्चा के दौरान वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने शीघ्र महंगाई भत्ता दिए जाने का भरोसा दिया साथ ही कहा कि 12 प्रतिशत से अधिक स्वैछिक कटौती कर्मचारियों के हित मे है, इससे जमा राशि मे बढ़ोत्तरी भी होगी, इसमे ध्यान देते हुए निर्देश दिए जाएंगे। तथा 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन की मांग पर आगे जाकर विचार किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय महासचिव आयुष पिल्ले, प्रांतीय महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रचार सचिव गंगेश्वर सिंह उइके, प्रांतीय पदाधिकारी सुखनंदन साहू आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11