
कोरबा। भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी बनायी गई है। जिसमें लैंकों के शिव चौहान को सहमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रथराम, प्रतीक पांडेय को भी सहमंत्री का दायित्व दिया गया है। ओमप्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि जिला कार्यसमिति को मजबूत बनाने के लिए नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता लिए गए हैं। जबकि अध्यक्ष का दायित्व शरद नायर के पास है। जिला सचिव नवरतन बरेठ है। कुछ कार्यकर्ताओं का स्थानांतरण हो गया था, जिसके चलते पुनर्गठन किया गया है।























