कोरबा। शाहिद भगत सिंह कॉलोनी कृष्णा नगर क्षेत्र के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। इस आयोजन से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय में हो गया है।शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस महात्मय की चर्चा हुई। भगवान शिव के नाम उच्चारण करने से साधकों को क्या फल प्राप्त होते हैं और उनके जीवन में किस तरह से सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, इसे रेखांकित करने का प्रयास किया गया। आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के द्वारा कथा के प्रथम दिवस भगवान शिव के नाम के उच्चारण की महत्ता को कई तरह से बताया गया। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किया और स्पष्ट किया कि सदियों पहले देवराज नांमक एक ब्राह्मण ने भगवान शिव की वंदना शुद्ध मन से की। अंतत: उसे शिवलोक की प्राप्ति हुई। शिव महापुराण कथा में कहा गया है कि निष्काम भाव से की गई भक्ति अच्छे और अनुकूल परिणाम दिलाने वाली होती है और यह साधकों के जीवन को उत्कर्ष से भर देती है। भागवत आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के द्वारा शिव महापुराण कथा के माध्यम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले अप्रत्याशित परिवर्तनों की चर्चा भी की गई और आव्हान किया गया कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में लोग भागीदारी करें इससे वह सुखद अनुभूति करेंगे। 29 अगस्त तक यह आयोजन इस परिसर में जारी रहेगा।