शोभिता धुलिपाला ने शेयर किया बोल्ड लुक, तस्वीरें इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

लोरियल के लिए बैकग्राउंड मॉडल के रूप में करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटौर रही हैं। दरअसल, बीते दिनों पहले उन्होंने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य संग सगाई की थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग अवतार देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वेब सीरीज द नाईट मैनेजर में एक्टर अनिल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन किसी ना किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते दिनों पहले एक्ट्रेस ने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य के साथ सगाई कर ली है, जिसके बाद से वो लाइमलाइट में आ गई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जबरदस्त पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और किलर अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं।

RO No. 13467/11