श्रीरामधाम में प्रभु श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ

जाँजगीर चाँपा। सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर श्री राम धाम ग्राम कुलीपोटा में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार 12 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया । महिलाओं एवम् कन्याओं ने सिर में कलश धारण कर इसमें भाग लिया । 13 अप्रैल को धान्याधिवास, 14 अप्रैल को पुष्पाधिवास एवं फलाधिवास, 15 अप्रैल को घृताधिवास के अनुष्ठान होंगे । निशान व शोभायात्रा 16 अप्रैल , प्राण प्रतिष्ठा समारोह 17 अप्रैल को व महोत्सव राम नवमी 17अप्रैल को आयोजित होगा । जाँजगीर – चाँपा मुख्य मार्ग में खोख़सा रेलवे ओवरब्रिज से एक किमी की दूरी में ग्राम कुलीपोटा में यह श्री राम धाम विराजित हैं । सेवादार खेमुका परिवार के विष्णु खेमुका ने बताया कि मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन भगवती प्रसाद उनकी सहधर्मिणी श्रीमती पिस्ता देवी खेमुका की प्रेरणा से श्री राम धाम के सेवादार खेमुका परिवार व समस्त क्षेत्रवासी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं । ब्रह्मलींन श्री एकरसानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद इस पुण्य कार्य में बरस रहा है। गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा , स्वामी यदुनंदन महाराज , आचार्य पवन कृष्णमहाराज , गुरुदेव नित्यानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री श्री राम जानकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महोत्सव के समस्त आयोजन होंगे । श्री विष्णु खेमुका ने अपील की है कि इस धार्मिक कार्य में सभी सहभागी बनकर पुण्य लाभ लें ।

RO No. 13467/11