कोरबा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके 118वे जन्मदिवस पर कोरबा में याद किया गया। इस अवसर पर रूमगरा शिवनगर चौराहे पर जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी एकत्रित हुए जिन्होंने देश के महान खिलाड़ी को याद किया। इसके साथ ही मेजर ध्यानचंद के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया। भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया है और विगत अनेक वर्षों से इस दिन अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा पिछले वर्षों में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा शिवनगर रूमगरा में लगाई गई है, जहाँ पर मंगलवार को महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। उन्होंने यहां संक्षिप्त में अपनी बात रखी और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। स्पीच राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को महापौर के द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी पार्षद संतोष राठौर के अलावा अधिकारी व खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ने उपस्थिति दर्ज कराई।