
कोरिया बैकुंठपुर। एक तरफ जहां कोरिया जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है वही चुनावी सर गर्मी अपने पूरे सवाब पर है तो वही कोरिया जिले में संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदगी में विदाई समारोह के भव्य पार्टी का आयोजन कर आदर्श आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरु घासी दास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी के विदाई पार्टी का आयोजन कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र आयोजित कर नियम कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस विदाई पार्टी में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में कार्यरत समस्त आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कार्यालय में बिरानी छाई रही। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया कि विदाई समारोह का आयोजन किया गया है इस कारण ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं है इस प्रकार की गतिविधियों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने बड़े पार्क पर क्षेत्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी निश्चित तौर पर इस भव्य पार्टी में मौजूद रहे। जब जिस विभाग का संचालक ही गैर जिम्मेदार हो तो अन्य अधिकारी कर्मचारियों के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस स्थान पर यह पार्टी का आयोजन किया गया था वह क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क से बाहर है जहां पर किसी भी तरह का संपर्क सूत्र नहीं है ना ही किसी अधिकारी कर्मचारी से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में पार्क के संचालक से संपर्क नहीं हो पाया। तो वही जिले निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में जानकारी हेतु संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया जिससे उनका पक्ष नहीं रखा जा सका। मामला चाहे जो भी हो लेकिन जिले में एक सरकारी विभाग के द्वारा इस तरह के आयोजन कर आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जाना गंभीरता की श्रेणी में आता है।




























