संजय दत्त बने राम पोथिनेनी की डबल आईस्मार्ट का हिस्सा

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर सितारे राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी फिल्म डबल आईस्मार्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।यह 2019 में आई फिल्म आईस्मार्ट शंकर का सीक्वल है, जिसकी शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू हुई है। अब संजय दत्त भी पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।आज दत्त के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका लुक साझा कर इसका ऐलान किया गया है। संजय ने ट्विटर पर फिल्म डबल आईस्मार्ट से अपने लुक को साझा करते हुए निर्देशक पुरी और अभिनेता राम के साथ काम करने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, इस साइंस-फिक्शन फिल्म डबल आईस्मार्ट में बिग बुल का किरदार निभाने में मुझे खुशी हो रही है। फिल्म में इस प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं।अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म 8 मार्च, 2024 को रिलीज होगी, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। संजय के 64वां जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने उनका पोस्टर साझा कर बताया है कि वह फिल्म में बिग बुल का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता फंकी हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने कानों में कई सारे ईयरिंग्स पहने हुए हैं।इस दौरान बिग बुल पर बंदूक के कई टरगेट बने हुए है, लेकिन वह हाथ में सिगार पीते हुए एकदम निडर दिख रहा है।निर्देशक पुरी और चार्मी कौर इस फिल्म के निर्माता हैं। हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।

RO No. 13467/11