संजय सिंह को शपथ लेने के लिए कोर्ट से मिली थी अनुमति, सभापति जगदीप धनखड़ ने नहीं दी इजाजत

नईदिल्ली, 0५ फरवरी । संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। समाचार एजेंसी के मुताबिक, आज शाम पांच बजे पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।इस बीच, भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र के चौथे दिन लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी संसद का सत्र है। ये सत्र 9 फरवरी को समाप्त होगा। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज शपथ नहीं लें पाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है।

RO No. 13467/11