कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व केन्द्रीय कर्मशाला में कामगारों को दो संडे ड्यूटी के बजाय एक संडे दिया जा रहा था। संडे ड्यूटी के लिए यहां के कामगार लगातार प्रयास कर रहे थे। कल यूनियन प्रतिनिधि दिलीप सिंह, राजेश पांडेय, राजेन्द्र यादव, संतोष टंडन, भागवत साहू ने जाकर अधिकारियों से मुलाकात की। तब उन्हें बताया गया कि संडे ड्यूटी के लिए बजट आ गया है। कामगारों को कितना संडे ड्यूटी मिलेगा इसके लिए एक बैठक होगी। गेवरा केन्द्रीय कर्मशाला में कार्यरत कामगारों को महीने में दो संडे ड्यूटी दिया जा रहा है। उन्होंने भी इसके लिए काफी प्रयास किया था। यहां के यूनियन प्रतिनिधि विकास शुक्ला, हमराज राव, एलीन एक्का, राकेश बेेंजामिन ने कहा कि संडे ड्यूटी के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहेगा।