
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे ग्रेडिंग स्पर्धा एवं टेक्निकल सेमिनार में आज देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मीलित हुवे तथा प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए तथा साथ में अनिल शर्मा आशीष शुक्ला सुभाष साहू गंगा गुप्ता अनिल खटीक धीरज शिवहरे उपस्थित रहे। 14 फरवरी को 12 बजे से संभाग स्तरीय ग्रेडिंग स्पर्धा टेक्निकल सेमिनार कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी नगर नगर वासी खेल प्रेमी प्रेमाबाग पहुंचकर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दें।






















