
जांजगीर। संभाग मुख्यालय बिलासपुर पुलिस लाईन में छत्तीसगढ पुलिस अंतर वाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग के जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के पुलिस विभाग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन के सिंगल्स ओपन कैटेगरी में जांजगीर-चांपा पुलिस में पदस्थ निरीक्षक अंशुमान सिंह राजपूत को प्रथम और निरीक्षक हेमंत पाराशर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं डबल्स बेडमिंटन में उक्त दोनों निरीक्षकों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। निरीक्षक अंशुमान सिंह राजपूत एवं निरीक्षक हेमंत पाराशर के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में हर्ष व्याप्त है एवं दोनों खिलाडिय़ो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।






















