संयुक्त मोर्चा और प्रबंधन के मध्य वार्ता हुई

कोरबा। लैंको में बिजली कर्मचारी संघ व एटक के द्वारा मिलकर 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। इन मांगों पर प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के मध्य वार्ता हुई। इस वार्ता में भामसं के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शर्मा, भीम चौहान, शिव पाटले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रबंधन ने संयुक्त मोर्चा के कई मांगों को मान लिया है। अब आने वाले दिनों में अन्य मुद्दों पर वार्ता बुलाई जाएगी। इसके पहले संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। विद्युत मंडल के कर्मचारी लगातार आंदोलन में शामिल हो रहे थे।

RO No. 13467/11