कोरबा। लैंको विद्युत संयंत्र प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के मध्य वेतन समझौता को लेकर आज वार्ता होगी। कई दौर की वार्ता हो चुकी है। कुछ मांगों को मान लिया गया है लेकिन वेतन समझौता पर मामला अटका हुआ है। तीन बार हुई बैठक में वेतन समझौता पर विचार विमर्श किया गया लेकिन अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस बैठक में संयुक्त मोर्चा की ओर से संजीव शर्मा, भीमसिंह चौहान, शिव पाटले सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। लगभग सभी मांगों पर विचार विमर्श होने के बाद समझौता हो गया था। यहां के कर्मचारी मानते हैं कि आज होने वाली बैठक में वेतन समझौता हो जाएगा।