
जांजगीर-चांपा। सडक़ हादसे में एक छात्रा की जान चली गई। बताया जाता है कि उक्त छात्र कुत्ते को बचाने के चक्कर में सडक़ पर जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पामगढ़ नगर की है।
इस संबंध में पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की सुबह 4 बजे एलएलबी की छात्रा बारगांव निवासी पूजा कोसले एवं क्रांति दनकर महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। इस दौरान पामगढ़ के चेऊडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से अचानक एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक का ब्रेक लगाया गया। इससे पीछे बैठी क्रांति दिनकर अपने आप को सम्हाल नहीं पाई और सडक़ पर गिर पड़ी। जिसे उसके सिर पर चोट लगी और कान से खून बहने लगा। उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों छात्राएं एलएलबी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोनों जांजगीर में पढ़ाई करती थी। साथ ही पढ़ाई के खर्च के लिए नेटवर्क मार्केटिंग का काम भी करते थी। वह अपने अन्य साथियों के साथ अकलतरा से सुबह 5 बजे के आसपास ट्रेन पकडऩा था। जिसके लिए दोनों घर से लगभग 3:30 बजे अपने बाइक से पामगढ़ के लिए निकली थी। उनकी एक सहेली जो पामगढ़ से 5 किलोमीटर दूर बारगांव में रहती थी। उसे लेने जाने के लिए दोनों पामगढ़ से निकले थे। पामगढ़ से कुछ दूर पहुंचे थे कि सामने एक कुत्ता आ गया उससे बचने के लिए पूजा ने बाइक का ब्रेक लगाया। बाइक तो रुक गई लेकिन पीछे बैठी कांति अपने आप को संभाल नहीं पाई और वह वहीं सडक़ पर गिर गई। सडक़ पर गिरने से क्रांति के सिर पर चोट आई और खून बहने लगा। जिसे देखते ही एक अन्य साथी की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।