
सूरजपुर। बीती रात बुलेट मोटरसाययकल से गिरने के चलते एक भाजपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवनंदनपुर मंडल के उपाध्यक्ष 28 वर्षीय गगनदीप बग्गा अपने दोस्त 25 वर्षीय गौरव राय के साथ किसी काम से अपनी बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 15 सीजेड 5506 से रविवार रात छत्तीसगढ़ ढाबे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाईक अनियंत्रित होने से दोनों गिर पड़े और सड़क किनारे बने नाले के स्लैब से दोनों के सर टकरा गए। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें उठाकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि भाजपा नेता गगनदीप बग्गा राजनीति करने के साथ ही साथ कर वॉशिंग सेंटर का संचालन करते थे और 4 माह पूर्व ही उनकी शादी हुई है। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। वहीं हादसे में अपनी जान गवाने वाला दूसरा युवक गौरव राय की कुछ दिनों पूर्व ही सरकारी नौकरी लगी थी। हादसे के बाद दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया है।