सत्कर्म का फल प्राप्त होता है माघ पूर्णिमा पर हवन पूजन से

कोरबा। माघ पूर्णिमा पर विभिन्न नदियों में लोग पूण्य स्नान करने की परंपरा निभाएंगे। नक्षत्र और तिथि के साथ कई धार्मिक आधार माघ पूर्णिमा से जुड़े हुए हैं और लोग इसलिए इसे विशेष महत्व देते हैं। भागवताचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने बताया कि माघ पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ विद्यमान होते हैं इसलिए इस अवसर पर लोगों के द्वारा किए गए सत्कर्म का विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने हवन पूजन और अन्य अनुष्ठान के साथ इस अवसर पर भगवान को खीर कन्य विद्या अर्पित करने कहां परामर्श आस्थावान वर्ग को दिया है।

RO No. 13467/10