सदन में जनता के मुद्दे रखे जाएं, विपक्ष भी सरकार को करे मजबूर: मायावती

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष को तथ्यात्मक तरीके से अपनी बात रखने की नसीहत दी है। रविवार को अपने ट्वीट में मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा के सत्र में सरकार जनहित के जरूरी मुद्दों जैसे बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी तथा सडक़, बिजली, पानी, शांति-व्यवस्था व सुरक्षा की स्थिति के बारे में विशेष जिम्मेदारी का परिचय दे, क्योंकि इनको लेकर लोगों का जीवन त्रस्त व अस्त-व्यस्त है।मायावती ने विपक्ष से भी उम्मीद की है वह सरकार को उनके दावे और वादे याद दिलाए और सत्ता पक्ष को इधर-उधर के बजाए तथ्यात्मक बातें ही सदन में रखने को मजबूर करे। विपक्ष द्वारा नियमों के तहत इनको बाध्य करना ज्यादा जरूरी है।

RO No. 13467/11