
कोरबा। बीकेकेएमएस द्वारा इस बार सदस्यता अभियान को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। जिन-जिन ईकाईयों में सदस्य कम हुए है। वहां पर कोयला कामगारों के समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। संभाग के अशोक सूर्यवंशी उपमहामंत्री रंजय सिंह का स्पष्ट निर्देश है कि इस बार सभी लोगों को मिल कर काम करने की जरूरत है। गेवरा में प्रीतम राठौर , आर.एन. साहू, कुलदीप कुमार, विरेन्द्र राठौर , राहुल सूर्यवंशी , अभिषेक राठौर, श्रीकांत राय, अखिलेश राठौर ने कामगारों से मिलने का काम शुरू कर दिया है। वें अपने-अपने विभागों में कामगारों से मुलाकात इधर सिंघाली ढेलवाडीह मानिकपुर में भी तेजी से काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर पूरे देश में संगठन पर नजर बनाए हुए है। कुसमुंडा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।




























