
कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल कल कई मंडलों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सदस्यता अभियान को लेकर कटघोरा मंडल की बैठक ढेलवाडीह में आयोजित की गई है। इस बैठक में विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, धन्नू दुबे, अभिषेक गर्ग, राजेंद्र टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसी तरह कल हरदीबाजार मंडल की बैठक भी आयोजित की गई है। इस बैठक में विधायक पटेल के अलावा चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, संतोष देवांगन, हरीश थरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। दीपका मंडल के अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल भी दीपका मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। राजू प्रजापति, अरूणीश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। इधर आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का भी कोरबा आगमन हो रहा है। वे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वैशाली रत्नपारखी, सरजू अजय, मनोरमा शर्मा, श्रीमती मंजू सिंह के अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहेंगे।