कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिले में सदस्यता रथयात्रा निकाली जा रही है। कल कुदमुरा मंडल पहुंचने पर रजगामार में रथ यात्रा का स्वागत होगा। बाजार व मार्केट में नए सदस्य बनाए जाएगें रथयात्रा का स्वागत भाजपा नेता लक्ष्मी श्रीवास, सुमीत वर्मा, दिनेश तिवारी, धनजंय चौहान के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके बाद करतला मंडल मेें सदस्य बनाए जाएगेंं। यहां पर आकाश सक्सेना, नटवर शर्मा, त्रिभुवन प्रजापति के नेतृत्व में स्वागत होगा। इसके बाद बरपाली मंडल में प्रदीप पटेल , नरेन्द्र बिंझवार, नवीन देवांगन रथयात्रा का स्वागत करेंगे। 7 अक्टूबर को उरगा मंडल में रथयात्रा का स्वागत कमलेश अंनत, किशन साव, प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वागत होगा। जबकि 9 अक्टूबर को कटघोरा में धन्नू दुबे ,अभिषेक गर्ग, समदीप सिंह , किशन केशरवानी ,अनुराग दुहलानी, जय गर्ग के नेतृत्व में स्वागत होगा। 11 अक्टूबर को पसान में विवेक मारकण्डे, हिमांशु पाण्डेय, प्राशु व प्रदीप के नेतृत्व में स्वागत होगा। यह रथ यात्रा राममंदिर से सीतामणी से भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला सदस्यता प्रभारी सुभाष राठौर, ंकज सोनी उपस्थित थे। रथयात्रा पुराना बसस्टैड से होते हुए नया बस स्टैड व जैन मंदिर के पास पहुंचने पर रथ यात्रा का स्वागत कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रमा मिरी, सुमन सोनी, दिनेश वैष्णव, कमलजीत सिंह, टिंकु रंजन दिनेश सेन, सिद्धात नारायण सोनी के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद रथयात्रा दर्री के लिए रवाना हो गई। बालको में आज रथ यात्रा का स्वागत सत्येन्द्र दुबे, प्रीति स्वार्ण कार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। बालको मेंं सदस्यता अभियान चलाने के बाद यह यात्रा गढ़ के लिए रवाना हो गई। यहां पर सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संगठन को जोड़ा।