
कोरबा। सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली जाकर सफाई कर्मचारी आयोग के एम.वेंकटेश से मुलाकात की। उन्होंने कई समस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी आज भी शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्हें कम वेतन में काम करना पड़ रहा है। समय-समय पर उन्हें वेतन भी नहीं मिलता है। उन्होंने आयोग के एम.वेंकेटेश को कोरबा आने का न्यौता दिया है।



















