
बाराद्वार। शहरी कार्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के नगरीय निकायों में नमस्ते योजना का संचालन किया जा रहा है वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार छत्तीसगढ़ में राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा सुरक्षित व सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों में प्रदान करने सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पीपीई कीट प्रदान किया जा रहा है।
देश के हित में कार्य करने वाले सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं उनके परिजनों का कल्याण सरकार का दायित्व है। इसी कड़ी में नगरपंचायत बाराद्वार में तीन सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को पीपीई कीट के साथ गमबूट, हेलमेट, ग्लब्स, मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा का वितरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनित वर्मा द्वारा किया गया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर सफाई व्यवस्था का निरिक्षण किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनित वर्मा ने बताया कि नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूर्णत: समाप्त करना, स्वच्छता कार्यों का यंत्रिकरण करना है। इस अवसर पर लक्ष्मण देहारी, संतोष साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।















