जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा की जन सरोकार से जुड़ी समस्याओं के प्रति प्रदेश भाजपा सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये के विरोध में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णुदेव साय नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का यह एक वर्ष छत्तीसगढ़ वासियों के लिए काफी दुख:द व चिंताजनक स्थिति भरा रहा है। प्रदेश में बलौदाबाजार में सतनामियों के गुरू के अपमान करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही न कर निर्दोष लोगों के जेल की सलाखों में डाला गया। नश क व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी, किसानों से की गयी 31 सौ रू देने के वादे से मुकर जाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। श्री कश्यप ने कहा कि बजट सत्र में चांपा गेमन पूल नवीनीकरण कार्य, टी. सी. एल. अग्रणी महाविद्यालय के। लिए नवीन भवन निर्माण, लछनपुर के घुंडी नाला में पूल निर्माण, नवागढ़ में
नवानं विश्राम गृह निमाण का स्वीकृति बजट सत्र में होने के बावजूद उक्त कार्य अब तक प्रारंभ नहीं कराए गए हैं। सभा को दिनेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, देवेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पाण्डेय, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, सुनील साधवानी, उपकार, प्रिंस शर्मा,आकाश तिवारी,सिंह ढिल्लो, दुर्गेश्वरी चंद्रा, जय थवाईत, भगवान दास गढ़ेवाल, प्रिंस शर्मा, मनोरमा पाटेकर, आकाश तिवारी, देव कुमार पाण्डेय, लोकेश राठौर, मनोरमा पाटेकर, गोविंद कश्यप सहित अन्य लोगों ने संबोधित कर जन समस्याओं के निराकरण जल्द से जल्द करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रफीक सिद्दिकी ने व आभार प्रदर्शन विवेक सिसोदिया ने किया। सभा उपरांत उपस्थित कांग्रेस बैरिस्टर भवन से प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे।
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ. परस शर्मा, ज्योति किशन कश्यप, नागेन्द्र गुप्ता, रामविलास राठौर, गोविंद कश्यप, चिंताराम कश्यप, मुन्ना सिंह, रफीक खान, अनिल मोदी,हरीश पांडे,अजीत सिंह राणा, अंकित सिंह सिसोदिया, सीमा राजू शर्मा, भुनेश्वर केशरवानी, मुस्कान परबीन, शर्मिष्ठा कंसारी, अंजली देवांगन, अनीता प्रकाश, संजय केदार अग्रवाल, गोपाल गुलशन सोनी, वर्षा सिंह राजपूत, प्रिया ठाकुर, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, धनबाई धीवर, अरमान खान, कविता देवांगन, रामकुमार यादव, संतोष गढ़वाल, गौरव सिंह, पंकज शुक्ला, बहादुर यादव, अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, दीपक राज आसना, शेषनाथ टंडन, रामकुमार यादव, संतोष अनंत, दिलदार खान, राजा सिद्दिकी, हीरा उपाध्याय, अमन अग्रवाल, रवि शर्मा, दिनेश महंत आदि ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।