
वाशिंगटन, १४ फरवरी ।
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने संघीय सरकार से सभी एजेंसियों को खत्म करने की पैरवी की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी सरकार में क्रांतिकारी बदलाव लाने के अभियान के तहत तमाम संघीय एजेंसियों को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। मस्क ने इन एजेंसियों की तुलना खरपतवार से की है। ट्रंप ने सरकारी खर्चों में कटौती और सरकार की प्राथमिकताओं को फिर से तय करने के अभियान के तहत इस विभाग का गठन किया है और अरबपति मस्क को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। मस्क ने दुबई में विभिन्न देशों की सरकारों के शिखर सम्मेलन को वीडियो काल के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण एजेंसियों को खत्म करने की जरूरत है। यह आसान काम है। यह एक तरह से खरपतवार को छोडऩे जैसा है। अगर हम खरपतवार की जड़ों को नहीं हटाते हैं तो खरपतवार के फिर से उगने की संभावना रहती है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उन्हें इसी सप्ताह एक अनिर्वाचित अधिकारी रूप में अपनी भूमिका का बचाव करना पड़ा है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से मस्क को अमेरिकी सरकार के कुछ हिस्सों को समाप्त करने के लिए अभूतपूर्व अधिकार दिए गए हैं। मस्क के नेतृत्व में इसी अभियान के तहत विदेशी सहायता पर रोक लगाई गई है और अमेरिकी मानवीय सहायता एजेंसी यूएसएड को बंद करने की तैयारी चल रही है।अमेरिका के एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संघीय कार्यबल में कटौती की उस योजना का रास्ता बुधवार को साफ कर दिया, जिसके जरिये हजारों कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए धन की पेशकश की जा रही है।
बोस्टन के जिला जज जार्ज ओटूल जूनियर ने पाया कि श्रमिक संघों के एक समूह के पास इस योजना को चुनौती देने के लिए कानूनी आधार नहीं है। इस बीच, अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि करीब 75 हजार कर्मचारियों ने त्यागपत्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्चों में कटौती के लिए यह कदम उठाया है।टेस्ला के सीईओ और इंटरनेट मीडिया कंपनी एक्स के मालिक एलन मस्क ने चैटजीपीटी विनिर्माता ओपनएआई को खरीदने को लेकर अपने प्रस्ताव को वापस लेने की बात कही है, लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है।मस्क ने कहा कि इसे लाभ के लिए कार्यरत कंपनी बनाने का विचार छोड़ दिया जाता है तो वह इसे खरीदने की अपनी पेशकश वापस ले लेंगे। इसी सप्ताह मस्क की अगुआई वाले कंर्सोटियम ने ओपनएआक्र को 97.4 अरब डालर में खरीदने का प्रस्ताव दिया था। जबकि ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था।
‘नहीं धन्यवाद, लेकिन अगर आप चाहें तो हम ट्विटर को 9.74 अरब डालर में खरीद लेंगे।






























