
सर्दियों में औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाती है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इस मौसम में मुलेठी का कब और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। सर्दियों में जुकाम-खांसी और गले में खरास आदि समस्याएं होना आम बात है। सर्दियों में मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। सर्दी से बचने के लिए हेल्दी डाइट, गर्म कपड़े और जड़ी-बूटियां बेहद काम आती हैं। वहीं सर्दियों में औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाती है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इस मौसम में मुलेठी का कब और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुलेठी का सेवन करने से क्या फायदा मिलता है और इसका कैसे सेवन करना चाहिए। मुलेठी खाने के लाभ-सर्दियों में मुलेठी खाने से कई फायदे मिलते हैं और आप मुलेठी पाउडर से लेकर डंठल, चाय और काढ़ा आदि सभी दवा का काम करते हैं। वहीं इसके सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम नहीं होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद होती है। इम्यूनिटी-बता दें कि मुलेठी एंटीफंगल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीवायरल से भरपूर होती है। वहीं रोजाना इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। वहीं सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप रोजाना सुबह मुलेठी का डंठल चूस सकते हैं या फिर मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। सीजनल इंफेक्शन-मौसम बदलते ही कमजोर इम्यूनिटी के कारण कई लोगों को इंफेक्शन की समस्या होने लगती। वहीं मुलेठी में एंजाइम पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। वहीं इसके सेवन से मौसम बदलने पर इंफेक्शन नहीं होता है।




















