सर्वसम्मति से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए नरेश

सक्ती। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं के द्वारा अभिनव पहल करते हुए मतदान कराने के बजाए पदाधिकारियों का चुनाव टॉस के जरिए किया गया। मंगलवार 5 मार्च को निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सभी ने सर्वसम्मति से अधिवक्त नरेश कुमार सेवक को अध्यक्ष चुना। इसके बाद बाकी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार होने पर टास उछालकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के सभी प्रत्याशियों के बीच सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सभी पदों के लिए टॉस के जरिए पदाधिकारी का चयन किया जाए। इस पर संघ के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 6 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पुरुष के लिए 2 एवं महिला के लिए दो,अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार सेवक चुने गए। इसी तरह उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष प्रेमलता दुबे, सचिव सूरित चंदा, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, गंथपाल मुरलीधर देवांगन, सहसचिव परमानंद गबेल सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव चंद्रकुमार भारद्वाज मनोनीत हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में अंजना कंवर, अब्दुल रऊफ खान, ईश्वर प्रसाद गबेल, कृष्ण कुमार साहू परमेश्वर जायसवाल और साखी गोपाल दुबे को सर्वसम्मति से टॉस द्वारा चुना गया । कोषाध्यक्ष और सचिव गंथपाल एवं सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव के लिए भी दो अधिवक्ताओं ने नामांकन जमा किया था। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सात नामांकन जमा हुए थे। सभी प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से टॉस द्वारा ही निर्णय लेने का सभी ने सहमति प्रदान की। परिणाम आने के बाद जिला अधिवक्ता संघ परिसर में सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी मुंह मीठा कराया। अधिवक्ताओं ने मां महामाया मंदिर मे देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिए।

RO No. 13467/11