सवा लाख का मादक पदार्थ मिला दो युवकों से

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के शारदा चौक के पास से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 10.100 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। दोनों आरोपी गजपति राणा (23), संजय दास (25) निवासी डूंगी बहाल जिला बालंगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली की दो युवक अपने पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर रेलवे स्टेशन से उतर कर जांजगीर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम शारदा चौक पर दोनों युवकों को रोककर उनके पास रखे ट्रॉली बैग की तालाशी ली गई। इस दौरान उसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम गजपति और संजय दास ओडिशा राज्य के डुंगी बहाल जिला तुसरा का निवासी बताया हैं। दोनों ने बताया कि वे जांजगीर में गांजा की तस्करी करने आए हुए थे। उनके ट्रॉली बैग से 10.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। गांजा की कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। आरोपी गजपति और संजय दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

RO No. 13467/11