
कोरबा। जिले के बांगो थानांतर्गत ग्राम चर्रा में सशस्त्र बलवाईयों ने मितानिन के घर पहुंचकर बलवा की वारदात को अंजाम दिया। बांगो पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बलवा का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चर्रा निवासी अमर कुंवर बाई सारथी उम्र 45 पति धनीराम सारथी अपने गांव में मितानिन है। जिसका विवाद पूर्व में बाला बाई, इस्माइल टोप्पो आदि के साथ हुआ था। इस मामले में अमर बााई के विरूद्ध उस दौरान पुलिस ने कार्रवाई किया था। इसी बात को लेकर पुन: विवाद भडक़ने पर इस्माइल टोप्पो, घासी महतो, बंधन प्रताप महतो, सीखराम महतो, चंद्रिका महतो, बाला बाई, संतोष महतो समेत काफी लोगों ने सुबह मितानिन अमरबाई के घर सशस्त्र हथियारों से लैस होकर उसे जान से मारने तथा अनायास केस में फंसाते रहने को लेकर धमकी देते हुए बलवा की वारदात को अंजाम दिया। बांगो पुलिस ने प्रार्थिया मितानिन अमर बाई की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 147, 148, 294, 506 बलवा का जुर्म दर्ज किया है।























