
जांजगीर चांपा। पीथमपुर में सहकारी कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन हुआ ।जिसमें जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न सहकारी संस्था के प्रबंधक व कर्मचारी मौजूद थे । यह आयोजन वर्तमान धान खरीदी सत्र में जिले में धान खरीदी जीरो शार्टेज आने पर रखा गया था।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी रेशम तिवारी ने कहा कि जीरो शार्टेज आने से सिर्फ शासन को ही लाभ नहीं होता अपितु संस्था को भी लाभ होता है और जिले के कर्मचारियों ने धान के साथ साथ बारदाना शार्टेज लाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया जो प्रदेश भर में सराहनीय है । मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सहायक नोडल अधिकारी घनश्याम तिवारी ने कहा कि यहां के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं ।
उन्होंने धान के साथ साथ बारदाना शार्टेज लाने में प्रदेश में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है और आगे भी उम्मीद है कि यह जिला आप सभी के भरोसे धान व बारदाना शार्टेज में मिशाल कायम करेगा । इस अवसर पर पूर्व नोडल अधिकारी डा. श्रवण सिंह , नवागढ़ ब्रांच मैनेजर द्विवेदी,संघ के पदाधिकारी रवि राठौर , मनेंद्र शुक्ला , ब्रजेश तिवारी , जितेंद सिंह सहित देवकुमार पांडेय , कैलाश कश्यप , कर्मचारी गण सुखसागर कश्यप , लेखराम कश्यप , संदीप सिंह , मयाराम राठौर , लाला सिंह , चंडी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे ।
























