सहायक संचालक दिग्विजय से लोग भारी परेशान

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में सहायक संचालक, डीपीआरसी के प्रभारी पद पर पदस्थ दिग्विजय दास महंत के कार्यों से यहां के केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि ठेकेदार,सप्लायर वर्ग भी भारी परेशान है जिनके कार्य प्रणाली से लोगों का काम समय पर नहीं हो रहा है, जो मनमाने तरीके से कार्य कर फाइलों को अन्यत्र दबाकर रख देते हैं जिसके कारण ठेकेदारों का काम समय पर नहीं होता है। बताया जाता है कि दिग्विजय दास महंत मुख्य रूप से कांग्रेसी विचारधारा के व्यक्ति हैं और उनके द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में कांग्रेसी मानसिकता के साथ ही कार्य किया जाता है । उनके द्वारा यहां आए हुए कांग्रेसी लोगों को ही अधिक महत्व प्रदान किया जाता है। तथा उनके ही कार्यों को महत्व देते हैं ।वही जब कभी भाजपा के नेता, ठेकेदार यहां गमछा लगा कर यहां आते हैं तो उनका कार्य कभी भी समय पर नहीं किया जाता। बल्कि प्रत्येक कार्यों के लिए दिग्विजय सिंह महंत द्वारा रुपए की मांग की जाने की बातें कही जाती है। बिना रूपए के उनके द्वारा कोई कार्य संपादन नहीं किया जाता ऐसा जिला पंचायत में सर्वत्र चर्चा। अभी हाल ही में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने के कारण जिला पंचायत में कार्यरत अनेक ठेकेदार अपनी फाइलों का निराकरण समय पर कराने के लिए लगे रहे हैं परंतु जो फाइल सहायक संचालक दिग्विजय के पास है उनमें से अधिकतर फायदे उनके द्वारा छुपा दिया गया है और लोगों का काम समय पर नहीं किया जा रहा है। कई ठेकेदार ऐसे हैं जो जिला पंचायत के अंतर्गत समान आपूर्ति के अलावा अन्य निर्माण कार्य विभिन्न क्षेत्रों में किए हैं उनका भुगतान वह समय पर करा लेना चाहते हैं क्योंकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने से फाइलों के निपटारे में परेशानी आते रहती है वहीं नए अधिकारी को समझने में देर लगती है। वर्तमान में सहायक संचालक के क्रिया कलाप के कारण समय पर भुगतान नहीं हो पाया और ना ही समय पर फाइलों का निष्पादन हो पाया है,ऐसे में जिला पंचायत में काम करने वाले अनेक ठेकेदार पूरी तरह से युक्त अधिकारी की हरकतों के कारण फस गए हैं ।

RO No. 13467/11