
कोरबा। पठन-पाठन के साथ-साथ कानून से संबंधित व्यवहारिक जानकारी होना भी विद्यार्थियों के लिए होना जरूरी है। इसे लेकर प्रयत्न किये जा रहे हैं। बीकन हायर सेकेन्ड्री विद्यालय एसईसीएल कोरबा के बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ल एक्ट तथा पास्को साईबर ला विषय पर विस्तार से श्रीमती ज्योति अग्रवाल अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट कोरबा ने जानकारी दी। उन्हें संबंधित अपराध और ऐसे मामलों में होने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना मिश्रा ने किया। प्राचार्य एम. बी. गाडलिब के द्वारा बच्चों को बिना लाइसेंस न चलाने को निर्देशित कहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सी अधिकारी, जी. एस. पटेल, वाय ए नाथन, पी. बारिक, देवेंद्र पाण्डेय, सुदेश सिंह, शान्तनु, सत्यप्रकाश उपस्थित थे। कार्यक्रम को गति देने के लिए अहमद तथा के. सी. पाटील की भूमिका रही। इस अवसर पर कक्षा नवमी के छात्र कनकेश्वर पटेल को न्यायाधीश के द्वारा सम्मानित भी किया गया।





















