
बलरामपुर। वर्ष 2023 बलरामपुर पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा। झारखंड सीमा से लगे सामरी पाठ क्षेत्र में अमन चैन के साथ विकास को नई गति देने में बलरामपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस और सीआरपीएफ के प्रयासों से चुनचुना-पुंदाग तक सडक़ निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। बलरामपुर जिले में पुलिस ने लगभग 600 किलो गांजा की जब्ती की। अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया। साइबर ठगी के मामले में जालसाजों से रकम वापस करने की शुरुआत बलरामपुर जिले से ही की गई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए एक्सिस बैंक डकैती में शामिल आरोपितों को बलरामपुर पुलिस ने ही रामानुजगंज में घेराबंदी कर पकड़ा था।

























