सार्वजनिक स्थल पर बंद हुआ मांस विक्रय

चरचा कालरी। नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में खुले रूप से मछली मांस विक्रय की खबर को अंबिका वाणी ने जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया था रविवार के दिन समाचार प्रकाशन के चंद् घंटे में ही पालिका प्रशासन हरकत में आया और पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी बाजार में लगा दी गई उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि बाजार में किसी भी प्रकार का मांस विक्रय ना किया जाए कर्मचारी भी पूरी मुस्तादी के साथ शाम तक अपनी ड्यूटी पर लग रहे इस वजह से कोई भी मटन मछली विक्रेता वहां अपनी दुकान नहीं लग सका, कुछ लोग आए भी तो उन्हें समझाइए दी गई की आप यहां नहीं लगा सकते जिस पर वह व्यापारी बैकुंठपुर चले गए नगर पालिका का यह प्रयास सराहनी है किंतु कुछ दिनों के पश्चात पालिका के जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर लेते हैं जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है देखना यह है कि कब तक इस प्रकार की सक्रियता चलती है।

RO No. 13467/11