सावन को समर्पित रहा उत्सव, कुंदा बनी क्वीन

संयुक्त भगिनी मंडल ने किया आयोजन
कोरबा। संयुक्त भगिनी मंडल कोरबा के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन गजानन साई मंदिर कोरबा में किया गया। सर्वप्रथम मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी एवं सचिव श्रीमती प्राची जाखड़ी ने हल्दी कुमकुम तथा फूलों की वर्षा से सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस उत्सव में बालको, एचटीपीएस, एनटीपीसी, कोरबा पूर्व की महाराष्ट्रीयन समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती स्वाती रेगे की गणपती वंदना से किया गया। उसके बाद श्रीमती जया जोशी, श्रीमती नंदा फडतरे, श्रीमती मधु जायसवाल एवं श्रीमती मालती जोशी द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गयी।सावन झूले का आनंद सबने लिया और सावन सुंदरी बनी श्रीमती कुंदा पवार को पुष्पगुच्छ एवं मुकुट पहना कर सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती प्राची जाखड़ी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिता देशपांडे द्वारा किया गया।

RO No. 13467/11