![03_07_2024-bridge_collapse_23751315_m](https://tarunchhattisgarhkorba.com/wp-content/uploads/03_07_2024-bridge_collapse_23751315_m.webp)
सिवान। बिहार के सिवान में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। राज्य में सरकारी पुल के गिरने का सिलसिला जारी है। अभी महाराजगंज प्रखंड के पटेढा गांव में 35 वर्ष पुराना पुल गिरा ही था कि बुधवार को महाराजगंज प्रखंड के देवरिया गांव के समीप गंडकी नदी (शाखा) छाड़ी पर बना पुल धड़ाम हो गया। इस कारण अगल बगल के गांवों का संपर्क टूट गया। सूचना जारी होने तक किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई थी।