
कोरबा । सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर आए कोल इंडिया निदेशक सीआईएल के निदेशक (विपणन) चौधरी पहुंचे एसईसीएल कुसमुंडा खदान मुकेश चौधरी ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र का दौरा किया। एसईसीएल दौरे के अगले चरण में कोल इंडिया निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी द्वारा एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र का दौरा किया एवं क्षेत्र में उत्पादन एवं प्रेषण गतिविधियों का जायज़ा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा एवं एसईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (विक्रय-विपणन) सी.बी. सिंह उनके साथ रहे।
एसईसीएल दौरे पर आए कोल इंडिया निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी द्वारा एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में एफ़एमसी (फ़र्स्ट माइल कनेक्टिविटी) के तहत बनाए जा रहे रैपिड लोड आउट सिस्टम का जायजा लिया गया एवं अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र एस.के. मोहंती, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कुसमुंडा क्षेत्र संजय मिश्रा एवं एसईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (विक्रय-विपणन) सी.बी. सिंह दौरे पर उनके साथ रहे।
























