
कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व स्थित सीआरसी क्लब केेंद्रीय कर्मशाला के कामगारों के लिए बनाया गया है। भोजन बनाने की व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त कमरें बनाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा और भी कई निर्माण काम किये जाने थे। प्रबंधन ने सेड निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यह निर्माण कार्य काफी लंबे समय से चल रहा है। वेलफेयर कमेटी के सदस्य दिनेश साहू, एनके साव, बाबूलाल चंद्रा, विपिन उपाध्याय ने सीआरसी क्लब का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया था कि सीआरसी क्लब में निर्माण कार्य काफी जरूरी है। कोयला कामगारों को पार्टी के समय काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रबंधन को रिपोर्ट बनाकर सौंपा गया था। जिसके बाद से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। सीआरसी क्लब के राजेंद्र यादव, सिकंदर टोप्पो व टोरन राठौर भी निर्माण कार्य के लिए काफी प्रयासरत थे।