रायपुर, २८ जुलाई ।
सीएम विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। वे मूलत: असम के हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार 2 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे डेका प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इस आशय का आदेश राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जारी किए हैं। रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। रामेन कुमार डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप ( आर) में हुआ हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय गुवाहाटी असम से पढ़ाई पूरी कर प्राप्त की। उनका पेशा व्यापार हैं। रामेन कुमार डेका ने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे पूर्वांचल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव थे। इसके अलावा होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन के महासचिव भी रहे। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सलाहकार भी रहे। 1974 से 1975 तक गुवाहाटी विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य रहे। 1998 में उन्हें भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा एपीईडीए पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा वे नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग और मिजोरम सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आइजोल के कोर्ट सदस्य भी रहें थे।