
कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जिले के पुलिस महकमे में कसावट लाने के उद्देश्य से कल किये गए आंशिक फेरबदल के तहत कुछ थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया। इसी तारतम्य में सीएसईबी चौकी कोरबा पूर्व के नए प्रभारी के रूप में विनोद खांडे ने आज सुबह चौकी पहुंचकर अपना चार्ज ले लिया। ज्ञात रहे कि श्री खांडे इससे पूर्व जिले के कटघोरा एवं करतला थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि हाल ही के वर्षों में पुलिस विभाग द्वारा संभाग स्तर पर किये गए स्थानांतरण के तहत रायगढ़ जिले से कोरबा जिले में पदस्थ किये गए थे। इधर सीएसईबी चौकी से मोरगा स्थानांतरित किये गए नवीन पटेल फिलहाल छुट्टी पर हैं। वे आगामी दिनों में नई पदस्थापना में ज्वाइन करेंगे।




















