सीएसपी ने जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल

कोरबा । कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में सभी थाना चौकी में लगातार आम जनता को जागरूक करते हुए लोगों की समस्याएं भी सूनी जा रही हैं। साथ ही क्षेत्र में लगातार अवैध कार्यों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बांकीमोंगरा थाना पुलिस की अनोखी पहल नजर आई। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री प्रशिक्षु आईपीएस रविन्द्र मीणा ने थाना बांकीमोंगरा प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी के साथ बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत ग्राम जवाली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जमीन में चटाई बिछाकर जनचौपाल लगाई। इस दौरान श्री मीणा ने जनचौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्या सुनी। कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया। अन्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। जनचौपाल के दौरान श्री मीणा व थाना बांकीमोंगरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के द्वारा ग्रामीणों को उठाईगिरी, नशा, सायबर अपराध, महिला-बच्चों से संबंधित अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित लोगों को सजग कोरबा अभियान के तहत पाम्पलेट वितरण किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत के संरपच, धान खरीदी समिति, पंच, मितानिन व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

RO No. 13467/11