
कोरबा। अश्विन नवरात्रि के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली जा रही है। दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी। पथ संचलन करते हुए दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता सरस्वती विद्यालय पुराना बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां पर मंचीय कार्यक्रम के साथ दुर्गा शक्ति यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम का समन्वय दुर्गा चौहान, राधिका साहू और पूर्णिमा चौहान सहित अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है। सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।




























