सीतामणी से प्रारंभ होगी राहुल की पदयात्रा

कोरबा। सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुरूवार, 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुकी हैं। दिनांक 9 एवं 10 फरवरी को यात्रा का विश्राम रहेगा। 11 फरवरी को दोपहर तक कोरबा जिले के ग्राम लबेद में प्रवेश कर संध्या समय तक ग्राम भैसमा में प्रवेश करेगी। भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास रात्रि विश्राम होगा। 12 फरवरी को प्रात: 6 बजेे भैसमा से सीतामणी चौक कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।कोरबा में सीतामणी चौक से प्रात: 7-8 बजे से पदयात्रा प्रारंभ होगी।कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कोरबा जिले में कांग्रेस जनों ने अपनी तैयारी पुरी कर ली हैं। इन्होंने बताया कि कोरबा जिले के ग्राम लबेद से तानाखार तक अनेको स्थल पर राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया जावेगा। कोरबा विधानसभा के प्रचार-प्रसार प्रभारी श्याम सुदंर सोनी ने बताया कि सीतामणी चौक पर प्रात: 8 बजे भव्य स्वागत किया जावेगा। तत्पश्चात लायंस स्कूल सीतामणी, मनवानी स्टोर्स, इतवारी बाजार चौक, पुराना बस स्टेंड गांधी चौक कोरबा कोतवाली, स्वर्ण सिटी ओवर ब्रिज, सुनालिया पुल रोड, अग्रसेन तिराहा, टी पी नगर प्रेस क्लब, टी पी नगर चौक, इंदिरा स्टेडियम, चौरसिया पेट्रोल पम्प, कांग्रेस कार्यालय, सीएसईबी चौक, ढोढ़ीपारा, बरपारा कोहडिया, भवानी मंदिर मोड़ दर्री राजमाता सिंघिया उद्यान, एनटीपीसी मस्जिद चौक, दर्री बाजार, एनटीपीसी गेट, जेलगांव चौक, सिद्धि वाटिका के सामने एवं गोपालपुर में भव्य स्वागत किया जावेगा।श्री सोनी ने बताया कि यह यात्रा प्रात: 08 बजे सीतामणी से प्रारम्भ होकर दोपहर 12 बजे तक गोपालपुर पहुंचने का अनुमान है। जहां-जहां स्वागत कार्यक्रम होना है वहां के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं।

RO No. 13467/11