सुकमा जिले में नदी और नाले उफान पर

सुकमा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून मेहरबान है। कुछ जिलों में तो इस कदर बारिश हो रही है की नदी-नीले उफान पर आ गए हैं। बात करें सुकमा जिले की तो यहां लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बीते 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। मुकरम नाले में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी बीच उपान को देखने हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नाले को पार न करने। इधर दोरनापाल से जगरगुंडा जाने वाले मार्ग पर मुकरम नाले का पानी पुल के ऊपर से चल रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बंद है। लगातार बारिश की वजह से शबरी नदी जलस्तर भी बढऩे लगा है।

RO No. 13467/11