भिलाईबाजार। भिलाई बाजार कोसमभांठा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथावाचक पं. डॉ. सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सारधा लोरमी वाले ने कई प्रसंग सुनाए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के अन्य विवाह की कथा, भगवान श्रीकृष्ण का रुक्मणी के साथ संवाद, ऊषा-अनिरुद्ध का विवाह, राजा नृग की कथा, पांडवों का राजसूय यज्ञ, जरासंध वध, सुदामा चरित्र, सुदामा पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, श्रीकृष्ण का अपने लोक को जाना, कलयुग की कथा, राजा परीक्षित का मोक्ष सहित अन्य कथाओं का श्रवण कराया। सुदामा चरित्र की कथा सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए। आयोजक इस कथा के परायणकर्ता पंडित नीरज तिवारी, उप आचार्य पंडित रामखिलावन पांडे हैं। इस कथा में मुख्य यजमान टेकराम, अहिल्या देवी, देव, भूपत राम, भगवती देवी व अन्य हैं।