
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी के पार्षद पर मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली पेट से रगड़ कर निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घटना सुबह छह बजे की है। थाना लाइनपार क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद अलीम भोला प्रतिदिन की तरह टहल रहे थे। फ्लाईओवर पर तीन लोगों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आसपास टहल रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से पार्षद वहीं गिर पड़े। इसके बाद हमलावर बाइक से शहर की ओर भाग गए। मौके से कारतूस के चार खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी होने पर उनके स्वजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा मौके पर पहुंचे।
वे उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
हैं। यानी सात पद अब भी रिक्त हैं। मप्र राज्य सूचना आयोग में लंबे समय के बाद मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां हुई हैं।





























